{"_id":"6ac6804ff99f2756580ae504","slug":"ramlila-has-been-staged-in-kharuda-during-pitru-paksha-for-38-years-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199151-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खरूड़ा में 38 साल से पितृपक्ष में हो रहा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खरूड़ा में 38 साल से पितृपक्ष में हो रहा रामलीला का मंचन
Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खरूड़ा मोहल्ला में राम लीला मंचन के दौरान कलाकार।संवाद
दस दिन के मंचन का हुआ समापन, युवा कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का किया प्रभावी अभिनय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मोहल्ला खरूड़ा में पितृपक्ष के दौरान रामलीला मंचन की 38 साल पुरानी परंपरा इस वर्ष भी जारी रही। रामलीला युवा क्लब खरूड़ा की ओर से दस दिनों से चल रहे मंचन का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दौरान क्षेत्र के युवा कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का प्रभावी अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
क्लब के प्रधान पुरंजय शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में पिछले 38 वर्षों से पितृपक्ष के दौरान लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। युवा कलाकार पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेते हैं। समापन अवसर पर मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक भोगेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों को स्मृति चिह्न और पदक देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक यतिन शर्मा, रजत चौणा, मानविक शर्मा, गिरीश शर्मा, युवराज, कृष और संयम शर्मा सहित अन्य युवाओं ने सहयोग दिया। मंचन के बाद दर्शकों को प्रसाद भी वितरित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, स्थानीय लोगों और दर्शकों का आभार जताया।
विज्ञापन
--