{"_id":"6ac6838c066f4e975000ddab","slug":"rain-knocks-out-71-transformers-darkness-engulfs-350-villages-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199136-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश से 71 ट्रांसफार्मर ठप, 350 गांवों की पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश से 71 ट्रांसफार्मर ठप, 350 गांवों की पसरा अंधेरा
Wed, 07 Oct 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुदली की गांव बासा में तूफान के कारण पेड़ गिर जाने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रांसफार्मर-
डलहौजी-भटियात में 66 बहाल, पांच ट्रांसफार्मर अभी भी बंद, 25 गांवों में प्रभावित रही बिजली
खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटे बिजली बोर्ड के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बीती मंगलवार देर रात हुई बारिश ने डलहौजी और भटियात क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को झटका दिया। बारिश और खराब मौसम के बीच 71 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए। इससे करीब 350 गांवों में बिजली गुल रही और ग्रामीणों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा।
बुधवार को मौसम साफ होने के बाद बिजली बोर्ड की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। कर्मचारियों ने बंद ट्रांसफार्मरों के साथ विद्युत लाइनों और उपकरणों की जांच शुरू की। दिनभर की मशक्कत के बाद 66 ट्रांसफार्मरों को चालू कर दिया गया। इससे अधिकांश प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।
अभी पांच ट्रांसफार्मर बंद हैं। इनके कारण करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। बोर्ड के कर्मचारी इन ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटे हैं। साथ ही खराब लाइनों और विद्युत उपकरणों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार शेष ट्रांसफार्मरों को भी जल्द चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम मौसम बदलने के साथ जिले में बारिश हुई और ठंड भी बढ़ गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बोर्ड की टीमें फील्ड में काम कर रही हैं।