फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bike collides with pickup in Parel; youth dies, driver arrested.

Chamba News: परेल में पिकअप से टकरा गई बाइक, युवक की मौत, वाहन चालक गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pickup in Parel; youth dies, driver arrested.
सड़क पर मोड़ रहा था गाड़ी, पुलिस ने दर्ज की लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी
विज्ञापन

टांडा ले जाते समय 32 वर्षीय शुभम ने तोड़ा दम, आरोपी पिकअप चालक को मिली जमानत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परेल में मंगलवार रात को बीच सड़क पर पिकअप मोड़ने का फैसला एक बाइक सवार की जिंदगी पर भारी पड़ गया। पिकअप से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय शुभम अरोड़ा ने चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक विशाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुआ। अपर जुलाहकड़ी, डाकघर हरदासपुरा निवासी शुभम अरोड़ा बाइक नंबर एचपी-48ए-8192 पर पठानकोट की ओर जा रहा था। परेल के पास नगोड़ी, डाकघर साच निवासी विशाल कुमार पिकअप को सड़क के बीच में मोड़ रहा था। इसी दौरान बाइक पिकअप से जोरदार टकरा गई। टक्कर के बाद शुभम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे टांडा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे पिकअप चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed