फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bridge collapsed, making the route for two panchayats a year-long ordeal.

Chamba News: एक पुल टूटा, दो पंचायतों का रास्ता सालभर लंबा रहा

Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A bridge collapsed, making the route for two panchayats a year-long ordeal.
मरेडी के पास साल खड्ड में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा लोहे का पुल। संवाद।
मरेडी के पास क्षतिग्रस्त पुल से साल खड्ड पार करते थे ग्रामीण, अब घूमकर करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

न नया पुल बना, न पुराने की सुध ली गई, करीब दो दर्जन गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित

नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। दो पंचायतों को जोड़ने वाला मरेडी के पास बना पुल एक साल से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है।
पिछले वर्ष भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुए इस पुल के स्थान पर न तो नया पुल बनाया गया और न ही पुराने पुल की मरम्मत की गई। इसके चलते करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को आवाजाही के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
मरेडी के पास बना यह पुल साल खड्ड को पार करने के लिए ग्रामीणों का प्रमुख जरिया था। यहां से लोग बाट पंचायत की ओर आते-जाते थे। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजमर्रा के काम, जरूरी सामान और अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक साल का समय बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस होने से ग्रामीणों में रोष है। उधर नागरिक उपमंडल अधिकारी चिराग शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही इसकी जानकारी जुटाकर उचित कार्यवाही पुल की मरम्मत के लिए अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


--एक साल में कंकरीट का पुल बनकर तैयार हो जाता है, लेकिन मरेडी में लोहे के पुल की मरम्मत करने में एक साल का समय बीत चुका है। ग्रामीण रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर हैं। - हितेश कुमार --
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों को पुल बनाने के लिए कई बार ग्रामीण अवगत करवा चुके हैं। हर बार आश्वासन ही मिलता है। यही वजह है कि पुल की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई। - राकेश कुमार
--
विकास के नाम पर भले ही करोड़ों रुपये खर्चे जा रहे हैं, लेकिन लाखों रुपये का पुल बनाने के लिए कोई भी विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। सैंकड़ों लोग इस पुल सुविधा से जुड़े हैं। - योग सिंह

--
सरकार और प्रशासन को या तो मरेडी में नया पुल बनाना चाहिए या फिर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत करवानी चाहिए, जिससे लोगों को खड्ड पार करने में कोई परेशानी न हो। - रमेश शर्मा, उपप्रधान बाट पंचायत
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed