फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water to reach a dozen villages in Avanh; 77 lakh scheme launched.

Chamba News: अवांह के एक दर्जन गांवों तक पहुंचेगा पानी, 77 लाख रुपये की योजना शुरू

Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Water to reach a dozen villages in Avanh; 77 lakh scheme launched.
भटियात में जून 2027 तक 900 करोड़ के विकास कार्यों पर खर्च का लक्ष्य : पठानिया
विज्ञापन

विस अध्यक्ष बोले- पेयजल योजना से करीब 2,000 लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात के अवांह क्षेत्र में पेयजल की सुविधा बढ़ाने के लिए 77 लाख रुपये से तैयार उठाऊ पेयजल योजना शुरू हो गई है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को ग्राम पंचायत अवांह में योजना का लोकार्पण किया। इससे अवांह, दरमन, छवालू, वैसका, फलेत और पुरखेड़ी समेत करीब एक दर्जन गांवों की लगभग 2,000 की आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी।
अवांह में जनसभा के दौरान पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के विभिन्न विकास कार्यों पर जून 2027 तक करीब 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य है। उनके अनुसार पिछले चार वर्षों में विभाग 172 करोड़ रुपये के कार्य पूरे कर चुका है, जबकि 365 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है। इसके अलावा 564 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी अनुमोदित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनसभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जरूरतों से जुड़ी मांगें भी रखीं। इस पर पठानिया ने अवांह में सामुदायिक भवन, पटवारखाना, खेल मैदान, व्यायामशाला और रामलीला मंच बनाने की घोषणाएं कीं। उन्होंने छवालू, बरोहियां और भरेरा गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग पूरी करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि जिले में केंद्र की विभिन्न योजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 109 करोड़ रुपये की योजनाएं भटियात क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आपसी मतभेद भुलाकर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकतर का मौके पर समाधान किया और शेष मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed