{"_id":"6acfbc1069894085bb0f044f","slug":"chambas-daughters-shine-in-karate-and-taekwondo-winning-eight-medals-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199900-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कराटे-ताइक्वांडो में चंबा की बेटियों का दम, आठ पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कराटे-ताइक्वांडो में चंबा की बेटियों का दम, आठ पदक जीते
Wed, 14 Oct 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
आराध्या ने स्वर्ण पर किया वार, तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट
मंगली और किहार की खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। कराटे और ताइक्वांडो के मुकाबलों में चंबा की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आठ पदक जीते।
हमीरपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में मंगली और किहार की खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही तीन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी जगह बनाई।
अंडर-19 कराटे वर्ग में किहार की आराध्या ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। मंगली की राबिया खातून और छबली ने रजत पदक अपने नाम किए। कराटे में मंगली की इशरत और किहार की महक और एंजेल पठानिया ने कांस्य पदक जीते। वहीं, ताइक्वांडो में मंगली की राबिया खातून और किहार की सपना ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के बाद कराटे में आराध्या ठाकुर (अंडर-19) और मंगली की राबिया खातून व छबली (अंडर-17) ने ट्रायल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन करवाया।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच एवं अध्यापक मुकेश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी से विद्यार्थी अपना और अभिभावकों का नाम रोशन कर सकते हैं तथा नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
--