फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1.35 crore repair work for the 7-km Chaanju road

Chamba News: चांजू की सात किलोमीटर राह पर 1.35 करोड़ का मरहम

Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
1.35 crore repair work for the 7-km Chaanju road
जखला से दंतुई तक हो रही टारिंग, लोगों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

ग्रामीणों को कृषि उत्पादों के साथ जरूरी सामान लाने में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। जिले के चांजू क्षेत्र में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग जखला से दंतुई सड़क पर टारिंग का कार्य करवा रहा है। करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर 1 करोड़ 35 लाख खर्च किए जा रहे हैं।
टारिंग का कार्य पूरा होने के बाद लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की हालत सुधरने से इस मार्ग पर सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन


विभाग सड़क सुधार के कार्य को गति दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें लोगों के दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। बेहतर सड़क सुविधा से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है। कृषि उत्पादों, जरूरी सामान और अन्य वस्तुओं को एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलती है। जखला से दंतुई सड़क चांजू क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसकी हालत बेहतर होने से स्थानीय निवासियों के साथ वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर टारिंग का कार्य करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। अमरजीत, दलीप कुमार, किशनचंद और योगराज ने उम्मीद जताई कि विभाग भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य सड़कों के रखरखाव और सुधार पर ध्यान देगा। करीब सात किलोमीटर सड़क पर 1.35 करोड़ रुपये की लागत से करवाया जा रहा टारिंग का कार्य पूरा होने से चांजू क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि मार्ग पर टारिंग की जा रही है। इससे आगामी समय में लोगों, वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed