{"_id":"625c408f9ffdab06034816c9","slug":"waiting-to-beautify-the-khajjiar-lake-chamba-news-sml4059818137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार झील को संवरने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार झील को संवरने का इंतजार
विज्ञापन
खज्जियार झील।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार की झील के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख का बजट मुहैया करवाने की घोषणा को वन मंत्री पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने यह घोषणा खज्जियार में पांच माह पहले राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान की थी। उन्होंने कहा था कि झील में जल्द दो पेडल बोट उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे सैलानी झील की सैर कर पाएंगे लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि झील के सौंदर्यीकरण पर खर्च करने के लिए पचास लाख रुपये खर्च होंगे। इस धनराशि को वह सरकार से स्वीकृत करवाएंगे।
घोषणा के बाद कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन मंत्री की घोषणा के बाद लोगों में खुशी की लहर थी। उन्हें आस जगी थी कि झील आने वाले दिनों में अधिक सुंदर दिखेगी। इसका नजारा लेने के लिए दूर-दूर से सैलानी यहां पहुंचेंगे। दिनेश कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, अमर चंद, रवि कुमार, राकेश, सोनू, पृथी चंद और करतार सिंह ने बताया कि वन मंत्री की घोषणा आज भी अधूूरी है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी खज्जियार दुनी चंद ने बताया कि वन मंत्री ने घोषणा की थी लेकिन, अभी तक इसको लेकर सरकार से बजट नहीं आया है। जल्द सरकार बजट जारी कर सकती है।