{"_id":"6116a8958ebc3ee07e22dfcd","slug":"waiting-for-hours-to-get-corona-vaccine-chamba-news-sml3803617126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन लगवाने को घंटो इंतजार कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन लगवाने को घंटो इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना वैक्सीन को लेकर लाइनों में इंतजार करते लोग।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन, मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन को लेकर एक ही केंद्र बनाया गया है। यहीं पर पंजीकरण से लेकर वैक्सीनेशन की सुविधा की गई है। इसके चलते लोगों को पहले पंजीकरण के लिए इंतजार करना पड़ता है और उसके बाद वैक्सीनेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
हर आयु वर्ग के लोगों को एक ही केंद्र में वैक्सीन लगाई जा रही है, जिस कारण भीड़ जमा हो रही है। दो गज दूरी नियम की अवहेलना हो रही है। केंद्र के बाहर लोगों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को कोरोना का भी भय सता रहा है। कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचे हनीष, संजीव कुमार, प्रताप सिंह, अजय कुमार, मनोज, सुरेंद्र और केवल ने बताया कि एक ओर प्रशासन लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से मना कर रहा है और दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर स्वयं लोगों की भीड़ जमा की जा रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। वैक्सीनेशन केंद्र में सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध किए जाएंगे।