{"_id":"64b42a7cbe1b2d0ed301a052","slug":"vis-president-took-stock-of-landslide-chamba-news-c-88-1-ssml1006-3278-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विस अध्यक्ष ने लिया भूस्खलन का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विस अध्यक्ष ने लिया भूस्खलन का जायजा
Sun, 16 Jul 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कटोरी बंगला-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जायजा लिया। इस दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज और उपायुक्त अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे। विस अध्यक्ष ने विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा और लोथल गांव के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थायी समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए।
कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से संपूर्ण प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी अवसंरचनाओं को काफी क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा से पूरे प्रदेश में अब तक चार हजार करोड़ से ज्यादा का प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार एक उचित व्यवस्था बनाकर प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेगी। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जिले में विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों एवं परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क सुविधा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की दोबारा बहाली को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपायुक्त को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को चंबा से लेकर भरमौर तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर अपने मांग पत्र एवं शिकायतें सौंप कर शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया।