फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers upset over garbage fire at dumping site

Chamba News: डंपिंग साइट में कूड़े में लगी आग से ग्रामीण परेशान

Tue, 28 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over garbage fire at dumping site
भरमौर (चंबा)। क्षेत्र की डंपिंग साइट में कूड़े में लगी आग से निकलने वाले धुएं से परेशान लोगों ने एडीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को छह पंचायतों के प्रतिनिधि और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम से मिला। इस दौरान उन्होंने कूड़े में लगी आग से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण के बारे में उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन को बताया कि इससे पहले भी कई बार कूड़े में आग लगने का मामला सामने आ चुका है, लेकिन कोई भी कार्रवाई प्रशासन की तरफ से नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा साथ लगती पंचायतों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदूषित धुआं लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। ग्राम पंचायत संचुई, प्रघांला, हडसर, कुगती, चौबिया और घरेड़ के निवासी इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डंपिंग साइट नए अस्पताल भवन एवं लघु सचिवालय के अत्यंत निकट स्थित है, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों, मरीजों एवं आम नागरिकों को भी धुएं और दुर्गंध के कारण समस्या हो रही है। यह स्थिति स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन


इस मौके पर चौरासी व्यापार मंडल प्रधान रंजीत शर्मा, महासचिव मंहिदर पटियाल, संचूई पंचायत प्रधान संजीव कुमार, प्रंघाला पंचायत प्रधान रजनी देवी, घरेड़ और पूलन समिति सदस्य शकुंतला देवी, पवन पटियाल, अभिलाष पटियाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed