फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Political activity intensifies in Pangi ahead of the onset of winter.

Chamba News: सर्दी की दस्तक से पहले पांगी में सियासी हलचल तेज

Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies in Pangi ahead of the onset of winter.
भाजपा के तीन चेहरे जनसंपर्क में जुटे, विधायक जनकराज के बाद जिया लाल कपूर और अनिल ढकोग भी मैदान में
विज्ञापन

पांगी की 19 पंचायतों में पहुंच बनाने की कवायद, 2027 की टिकट को लेकर बढ़ी राजनीतिक गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सर्दी की आहट के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रमुख चेहरे पांगी में जनसंपर्क पर जोर दे रहे हैं।
मौजूदा विधायक डॉ. जनकराज हाल ही में पांगी का दौरा कर चुके हैं। अब पूर्व विधायक जिया लाल कपूर और भाजपा युवा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग भी क्षेत्र में जनसंपर्क की तैयारी में हैं। अनिल ढकोग ने 23 सितंबर से पांगी दौरे का कार्यक्रम जारी किया है, जबकि जिया लाल कपूर इसी माह क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन

पांगी में 19 पंचायतें हैं और सर्दियों में बर्फबारी के कारण यहां आवाजाही प्रभावित होती है। सचु जोत मार्ग भी लंबे समय तक बंद रहता है। यही वजह है कि गर्मी और शरद ऋतु का समय क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। चुनावी तैयारियों के लिहाज से नेताओं की पांगी में सक्रियता को इसी क्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक जिया लाल कपूर के स्थान पर डॉ. जनकराज को टिकट दिया था। हालिया सार्वजनिक बयान में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने 2027 के लिए डॉ. जनकराज को भाजपा का टिकट दिए जाने की बात कही है।

बावजूद इसके जिया लाल कपूर और अनिल ढकोग के नाम भी क्षेत्र में टिकट की चर्चाओं में हैं। ऐसे में आने वाले समय में पांगी में नेताओं की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed