फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Villagers in Churah upset over lack of action against illegal construction.

Chamba News: चुराह में अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने से ग्रामीण नाराज

Wed, 15 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Churah upset over lack of action against illegal construction.
17 या 18 जुलाई को बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना देंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। टिकरी पंचायत में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।
पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम चुराह राजेश जरयाल को ज्ञापन सौंपकर 17 या 18 जुलाई को विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) चुराह कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए शिकायत पत्र बीडीओ चुराह को सौंपा गया था। बावजूद इसके संबंधित मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान कैप्टन मुसदी राम ठाकुर, जगदेव सिंह, बलदेव राम, खेती राम, रिशो कुमार, डिहनू राम, हेमराज, हनीफ और सलमान खान शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में 17 या 18 जुलाई को बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध निर्माण कार्यों के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और ग्राम सभा की शिकायत पर उचित निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed