फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles will soon gallop on Balu Nala Bridge

Chamba News: बालू नाला पुल पर जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन

Fri, 27 Dec 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon gallop on Balu Nala Bridge
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बालू नाला पर बने पुल पर जल्द ही वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इस ट्री बीम ब्रिज का निर्माण 1.46 रुपये से हुआ है। अब इसके ऊपर गुजर रही बिजली की एलटी लाइन को हटाने का काम बाकी है। इस काम के लिए बिजली बोर्ड ने एक सप्ताह का समय मांगा है। लाइन हटने के बाद ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही आरंभ हो जाएगी। इससे पूर्व नाले के दूसरे छोर से कच्चे मार्ग से ही वाहनाें की आवाजाही हो रही हैं। जिस वजह से कई बार वाहन चालकों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता रहा है। खैर, अब जल्द ही वाहन चालकों का सफर सुगम होने वाला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बालू नामक स्थान पर बहने वाला नाला बरसात और सर्दियों के दौरान विकराल रूप धारण कर लेता था। कई बार तो यहां पर नाले का जलस्तर अत्यधिक हो जाने पर वाहनों की रफ्तार पर भी रोक लगती रही है। ऐसे में हाईवे प्रबंधन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बालू नाला पर ट्री बीम ब्रिज निर्माण करवाने को लेकर कदम ताल आरंभ की और 1.46 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण करवाया।
विज्ञापन

फुटपाथ की भी है व्यवस्था
ट्री बीम ब्रिज की सबसे बड़ी लोगों के लिए सहूलियत यह है कि डबल लेन ब्रिज के किनारे पर फुटपाथ की भी व्यवस्था रहेगी। नतीजतन, 21 मीटर स्पैन के इस ब्रिज के वाहनों के लिए सुचारू होने पर यहां से वाहनों के साथ पैदल लोग भी आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू नाला पर बने ट्री बीम ब्रिज के ऊपर से एक सप्ताह में एलटी लाइन के हट जाएगी। इसके बाद पुल को वाहनों के लिए सुचारू करने की योजना हैं।
नितिन महाजन, कनिष्ठ अभियंता, हाईवे प्रबंधन

बालू नाला पर बने ब्रिज के ऊपर से एलटी तारों के स्पेन को दूसरी ओर किया जा रहा है। जल्द ही बिजली कट लगाकर कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed