फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles will not be parked in the DC office premises

Chamba News: डीसी कार्यालय परिसर में पार्क नहीं होंगे वाहन

Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be parked in the DC office premises
डीसी कार्यालय परिसर में पार्क नहीं होंगे वाहन
विज्ञापन

बम से कार्यालय उड़ाने की धमकी के बाद मुख्य प्रवेशद्वार बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त कार्यालय चंबा के मुख्य प्रवेश द्वार को सुरक्षा के दृष्टिगत बंद करना अब राहत देता भी प्रतीत हो रहा है। अपनी मांगों या समस्या को लेकर उपायुक्त से पहुंचने वाले लोग तो छोटे गेट के जरिये चेकिंग के बाद अपनी फरियाद उन्हें सुना रहे हैं। बावजूद इसके चालान से बचने के लिए उपायुक्त परिसर में बिना किसी रोक-टोक के अपने दोपहयिा और चौपहिया वाहनों को पार्क करने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कुल मिलाकर अब प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा कोई भी वाहन चालक अपने वाहनों को उपायुक्त कार्यालय परिसर में पार्क नहीं कर सकेगा।


शुक्रवार को उस समय उपायुक्त कार्यालय चंबा में अफरातफरी का माहौल बन गया जब प्रशासनिक ई-मेल पर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने-अपने कार्यालय से बाहर आ गए। प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में यह तलाशी अभियान शुरू हुआ इस दौरान कार्यालय का हरेक कोना जांचा गया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. दोपहर बाद कार्यालय में सभी कर्मचारी और अधिकारी बैठ गए लेकिन, कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। शनिवार को प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी रोजमर्रा की तरह अपनी ड्यूटी पर लौटे। सुरक्षा के लिहाज से अब उपायुक्त कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार आमजन के लिए बंद कर दिया है। महज छोटे गेट के जरिये ही लोग चेकिंग के बाद प्रशासन के पास पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कार्यालय का मुख्य प्रवेशद्वार बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed