{"_id":"6acfbb61bcb37c6c90094714","slug":"vehicles-stopped-for-two-and-a-half-hours-on-the-dalli-holi-road-chamba-news-c-88-1-cmb1003-199904-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डल्ली-होली मार्ग पर ढाई घंटे थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डल्ली-होली मार्ग पर ढाई घंटे थमे वाहनों के पहिये
Wed, 14 Oct 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीछे का हिस्सा लटकने से फंसा ट्रक, हाइड्रा मशीन से हटाकर बहाल किया यातायात
त्यारी पुल के समीप संकरी सड़क पर फंसा ट्रक, दोनों ओर लगी वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। डल्ली-होली मार्ग पर बुधवार को ट्रक फंसने से करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क से बाहर लटकने के कारण उसे निकालना चुनौती बन गया।
लोक निर्माण विभाग ने हाइड्रा मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार डल्ली-होली मार्ग पर त्यारी पुल के समीप ट्रक फंस गया। ट्रक की स्थिति ऐसी थी कि उसे सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की सहायता से हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। करीब ढाई घंटे तक चले प्रयासों के बाद ट्रक को सड़क से हटाया जा सका। इसके बाद यातायात बहाल करने का रास्ता साफ हुआ। दोपहर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि त्यारी पुल के समीप मार्ग संकरा होने के साथ यहां भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान दिक्कतें आती हैं और कई बार वाहन फंस जाते हैं। बुधवार को भी ट्रक का पिछला हिस्सा लटक गया। गनीमत रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि ट्रक फंसने के कारण मार्ग पर यातायात बंद रहा। ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई और दोपहर तक मार्ग बहाल कर दिया गया।
--