फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle stoppage showed poor quality work to the minister, harshly the minister said - department should investigate

Chamba News: वाहन रोक मंत्री को दिखाया घटिया गुणवत्ता का काम, तल्ख मंत्री बोले-जांच करे विभाग

Sun, 30 Jun 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 30 Jun 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Vehicle stoppage showed poor quality work to the minister, harshly the minister said - department should investigate
चंबा के पांगी में सड़क की गुणवत्ता की पोल खोलते विधायक डॉक्टर जनक राज।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में विकास कार्यों की लीपापोती की पोल भाजपा विधायक ने मंत्री के सामने खोलकर रख दी है। गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर मंत्री भी तल्ख हो गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को काम की गुणवत्ता की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी धरवास से सुराल की तरफ जा रहे थे। उनके साथ भरमौर भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज भी थे। विधायक ने बीच रास्ते में वाहन रुकवाया और मंत्री से सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांचने का आग्रह किया। विधायक और मंत्री वाहन से उतरे। इसके बाद विधायक ने कुछ दिन पहले ही मिट्टी के ऊपर डाली गई तारकोल को हाथ से उखाड़ा तो यह आसानी से निकल गई। उन्होंने मंत्री को बताया कि तारकोल डालते समय बजरी की न तो सही तरीके से रोलिंग की गई और न ही गुणवत्ता का कोई ध्यान रखा गया है। उन्होंने मंत्री को गुणवत्ताहीन कार्य होने की बात बताई। विधायक ने कहा कि वे लोक निर्माण विभाग के मंत्री के पास जाकर सड़कों के लिए बजट मांग कर ला रहे हैं। दूसरी ओर, इसका गलत प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो कुछ ही महीने से सड़क से तारकोल उखड़ जाएगी। उधर, इसको लेकर जनजातीय विकास मंत्री भी गुस्सा हो गए। उन्होंने तुरंत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। जब विधायक ने सड़क की गुणवत्ता की पोल खोली तो वहां कांग्रेसियों से लेकर स्थानीय लोगों को जमावड़ा लग गया। विधायक ने कहा कि पांगी एक दुर्गम क्षेत्र है। यहां खर्च होने वाले बजट का इस प्रकार से गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। कहा कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री को भी स्वयं पांगी जाकर सड़क के कार्य की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

--
भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण में राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री के कहने पर धन दे रहे हैं, लेकिन उसका धरातल पर सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। सड़क के कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार और विभाग के मंत्री भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि धरवास-सुराल सड़क के निर्माण कार्य को लेकर विधायक ने मंत्री के समक्ष शिकायत की है। इस सड़क की गुणवत्ता जांच के लिए एसक्यूएम को बुलाया जाएगा। गहनता के साथ सड़क की गुणवत्ता के सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed