फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tying the Rakhi on her brother's wrist, the sister sought a promise of protection.

Chamba News: भाई की कलाई पर राखी बांध बहन ने मांगा रक्षा का वादा

Fri, 28 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tying the Rakhi on her brother's wrist, the sister sought a promise of protection.
चंबा में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई को टीका लगवाती बहन।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बनीखेत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन

राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार रंग-बिरंगी राखियां और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां सजाकर रखी थीं।
विज्ञापन

बहनें सज-धजकर भाइयों के घर पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया और उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते बनीखेत बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। राखी और मिठाई के अलावा कपड़ों व उपहारों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग खरीदारी के लिए बनीखेत पहुंचे। क्षेत्र में पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। संवाद

चंबा में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई को टीका लगवाती बहन।संवाद

चंबा में रक्षाबंधन के अवसर पर भाई को टीका लगवाती बहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed