{"_id":"677820f4c313ffaec20afcf9","slug":"two-police-personnel-accused-of-murder-sent-on-five-day-police-remand-chamba-news-c-88-1-ssml1004-141045-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हत्या आरोपी दो पुलिस कर्मी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हत्या आरोपी दो पुलिस कर्मी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे
Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी के बनीखेत में निजी होटल मैनेजर की हत्या के आरोपी दो पुलिस जवानों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार को उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन पुलिस जवान को गिरफ्तार कर व्हील चेयर के जरिये न्यायालय में लाया गया। पुलिस रिमांड के दौरान अब दोनों आरोपी पुलिस जवानों से गहनता से पूछताछ हो सकती है।
निजी होटल मैनेजर की हत्या के आरोप में पुलिस विभाग की ओर से एक पुलिस जवान को वीरवार को गिरफ्तार किया गया। जबकि, दूसरा पुलिस जवान मेडिकल कॉलेज चंबा में चोटिल होने की सूरत में पुलिस कस्टडी में उपचाराधीन रहा। पुलिस ने उपचाराधीन पुलिस जवान को गिरफ्तार कर दोनों कर्मियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस के जवानों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।