{"_id":"6aa2e1c298d165b6f30b5213","slug":"two-patients-to-a-bed-the-struggle-for-space-outweighs-the-treatment-chamba-news-c-88-1-ssml1006-196176-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक बिस्तर पर दो मरीज, इलाज से ज्यादा जगह की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक बिस्तर पर दो मरीज, इलाज से ज्यादा जगह की जद्दोजहद
Thu, 10 Sep 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा के महिला वार्ड में बढ़ी भीड़ तो कम पड़े बिस्तर
नए 250 बिस्तर के अस्पताल में स्टाफ और फर्नीचर का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे अब बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। हालात यह हैं कि महिला वार्ड में कई जगह एक ही बिस्तर पर दो-दो बीमार महिलाओं को लेटाना पड़ रहा है।
इससे मरीजों को उठने-बैठने तक में परेशानी हो रही है। बदलते मौसम के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रबंधन के सामने सभी मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध करवाना चुनौती बन गया है।
विडंबना यह है कि सरोल में 250 बिस्तर क्षमता का नया अस्पताल भवन बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन भी कर चुके हैं, लेकिन स्टाफ और फर्नीचर की कमी के कारण अभी तक मरीजों को वहां भर्ती करने की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में पुराने अस्पताल भवन पर ही मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार सुरेश कुमार, चमन सिंह, रणवीर, अजय कुमार, केवल शर्मा, महिंद्र सिंह, शम्मी कुमार और करण महाजन ने कहा कि जिस तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी के अनुरूप अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। एक बिस्तर पर दो मरीजों को रखने से दोनों को असुविधा होती है और बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। तीमारदारों ने प्रबंधन से जल्द अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान जरूरी सुविधा मिल सके।
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि नए भवन में अस्पताल शिफ्ट होने के बाद बिस्तरों की कमी की समस्या खत्म हो जाएगी। इस दिशा में सरकार और प्रबंधन गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।