{"_id":"6aaec16675be90371507ffd8","slug":"two-patients-in-one-bed-questions-raised-about-hospital-management-chamba-news-c-88-1-ssml1006-197276-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक बिस्तर पर दो मरीज, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक बिस्तर पर दो मरीज, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
Sat, 19 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
महिला-पुरुष मरीज को साथ लिटाने का वीडियो प्रसारित, तीमारदारों ने अलग-अलग बिस्तरों की मांग उठाई
मरीज बढ़े तो एक बिस्तर पर दो की मजबूरी समझी, लेकिन महिला-पुरुष को साथ लिटाने पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में एक ही बिस्तर पर महिला और पुरुष मरीज को साथ लिटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद तीमारदारों और स्थानीय लोगों ने महिला और पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग बिस्तरों की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। यह वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों तिलक सिंह, अमरो राम, केवल, सुरेंद्र, भाग चंद और नरैण सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर एक बिस्तर पर दो मरीजों को रखने की स्थिति कई बार बन जाती है। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच ऐसी व्यवस्था मजबूरी हो सकती है, लेकिन महिला और पुरुष मरीज को एक ही बिस्तर पर रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल प्रशासन और प्रबंधन से मांग की कि महिला मरीजों के लिए महिला और पुरुष मरीजों के लिए पुरुष के साथ ही अलग बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि इससे मरीजों की निजता और गरिमा भी बनी रहेगी। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा होने के बावजूद यहां लेटने के लिए पर्याप्त बेड नहीं है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में अभी आया है। इमरजेंसी कक्ष में कई बार ज्यादा मरीज आ जाते है। ऐसे में बेड कम पड़ जाते है। कहा कि इमरजेंसी कक्ष में बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
--