फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two corona patient died and 53 became positive

कोरोना दो लोगों की मौत, 53 नए मामले

Tue, 08 Jun 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
two corona patient died and 53 became positive
चंबा। जिले में मंगलवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि, 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दो लोगों की मौत के साथ अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 129 पहुंच गया है। वहीं, जिले में अब तक 10434 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9578 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, 721 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चूड़ी ब्लॉक के तहत गैहरा गांव की 68 वर्षीय महिला सोमवार को रैट में कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे डीसीएच चंबा में दाखिल किया गया था। सोमवार शाम पौने आठ बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला कोरोना सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। वहीं, बकाणी के तहत लुडेरा निवासी 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी कोरोना से हुई है। यह बुजुर्ग रैट में संक्रमित पाया गया था। कहा कि रैट में जांच के लिए भेजे गए 1195 सैंपलों में से 1153 सैंपल निगेटिव और 42 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 713 सैंपलों में से 592 निगेटिव और 11 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 40 सैंपल रिजेक्ट और 70 सैंपल अंडर प्रोसेस हैं। सभी संक्रमित घिसोल, भंजराडू, बैरागढ़, गैहरा, सलूणी, सुल्तानपुर, बालू, भनोई, बालू, सुल्तानपुर, घोल्टी, चितरा, साबंला, घिलाड़, प्रीणा, किलोड़, पुखरी, तारागढ़, शेरपुर, तुन्नूहट्टी, ककीरा, होली भरमौर, दुर्गेठी, होली, कंधवारा, भांदल, डांड, किहार, वांगल, पुखरी, सराहन, साहो, डिबर, पद्घरोटू, द्रोबी, रूलयानी से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जहां 134 लोग स्वस्थ हुए तो 53 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो लोगों की कोरना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed