फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tunnels to reduce distance; rupees 5,000 crore plan for Pathankot-Bharmour route.

Chamba News: सुरंगों से घटेगी दूरी, पठानकोट-भरमौर मार्ग के लिए 5 हजार करोड़ की योजना

Wed, 14 Oct 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tunnels to reduce distance; rupees 5,000 crore plan for Pathankot-Bharmour route.
अगले साल से काम शुरू होने की उम्मीद, बाथरी में बाईपास और हाईवे पर पांच एंबुलेंस तैनात करने की योजना
विज्ञापन

सुरंगों से चंबा और पांगी घाटी का सफर पांच घंटे में समेटने का लक्ष्य : हर्ष महाजन
डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सरकार से मांगी जगह, युवाओं को मिलेगी तैयारी की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट से भरमौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर को सुगम बनाने के लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की तैयारी की जा रही है। सांसद हर्ष महाजन ने बताया कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए निविदाएं हो चुकी हैं।
अगले वर्ष से काम शुरू होने की उम्मीद है। प्रस्तावित कार्यों में पुलों और सुरंगों का निर्माण, सड़क मार्ग को बेहतर बनाना और बाथरी में बाईपास तैयार करना शामिल है। राजमार्ग पर आपात स्थिति में मरीजों को जल्द सहायता देने के लिए एंबुलेंस की संख्या भी दो से बढ़ाकर पांच करने की योजना है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन ने जरूरत के अनुसार डंगे लगाने और सड़क चौड़ी करने का काम किया। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिली। इस वर्ष भी हाईवे सुधार पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। प्रबंधन के साथ बैठक में आईआईटी से प्रशिक्षित इंजीनियरों के कार्यों की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुरंगों से घटेगी पहाड़ी सफर की दूरी
महाजन ने कहा कि राख और बग्गा से भरमौर तक सड़क को बेहतर बनाया गया है। अब चंबा से भरमौर पहुंचने में दो घंटे से कम समय लग रहा है। चंबा से पठानकोट का सफर एक घंटे में पूरा करवाना भी लक्ष्य है। चंबा से किलाड़ मार्ग को रणनीतिक सड़क का दर्जा मिलने के बाद इसका काम सीमा सड़क संगठन संभालेगा। भविष्य में सुरंगों के निर्माण से चंबा से पांगी तक का सफर पांच घंटे में पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इससे चुराह, तीसा, भंजराडू और साच पास क्षेत्र में पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल में नौ हेलीपैड के लिए 13-13 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि चंबा में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए सरकार भवन या जगह उपलब्ध करवाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed