सड़क के लिए तीस पेड़ों को पहुंचाया नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैमन इंडिया कंपनी की ओर से मक उठाने के लिए चिन्हित स्थान पर अवैध रूप से सड़क निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। सड़क निर्माण में कंपनी प्रबंधकों ने तीस हरेभरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कंपनी को चालीस हजार रुपये जुर्माना ठोका। साथ ही यहां काम भी बंद करवा दिया गया। वन विभाग की टीम अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि परियोजना प्रबंधकों ने अवैध रूप से सड़क निर्माण के दौरान तीस से अधिक पेड़ों को तो नहीं नुकसान पहुंचाया है। अगर ऐसा हुआ होगा तो कंपनी को भारी भरकम जुर्माना हो सकता है।
गैमन इंडिया कंपनी के लिए मक उठाने को स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने यहां अवैध रूप से आधा किलोमीटर तक सड़क का निर्माण ही कर डाला। इसके चलते करीब तीस पेड़ों को नुकसान पहुंचाया गया है। वन विभाग की भूमि होने के चलते टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई, जहां टीम ने प्राथमिक आकलन के अनुसार कंपनी को जुर्माना किया। वन विभाग के आरओ लाल चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक आकलन कर कंपनी प्रबंधन को जुर्माना किया गया। साथ ही मक उठाने वाली जगह के समीप काम भी बंद करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।