फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sweetening your brother's mouth on Raksha Bandhan will cost more.

Chamba News: रक्षाबंधन पर महंगा पड़ेगा भाई की मुंह मीठा करवाना

Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sweetening your brother's mouth on Raksha Bandhan will cost more.
रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार राखी देखती बहन। संवाद
20 से 40 रुपये तक बढ़े मिष्ठान के दाम, ग्राहक बजट देख कम मात्रा में कर रहे खरीदारी
विज्ञापन

150 रुपये का मिठाई डिब्बा अब 200 रुपये तक पहुंचा, राखियों के दाम लगभग स्थिर
रिंपी ठाकुर
चंबा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने का खर्च भले ही बहुत नहीं बढ़ा हो लेकिन मुंह मीठा करवाना इस बार महंगा पड़ रहा है।
मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, खासकर चीनी के दाम बढ़ने का असर मिष्ठान की कीमतों पर पड़ा है। जिले में इस बार विभिन्न मिठाइयां 20 से 40 रुपये तक महंगी हो गई हैं। करीब 150 रुपये में मिलने वाला मिठाई का डिब्बा अब 200 रुपये तक पहुंच गया है। बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी की मात्रा कम कर रहे हैं। पहले एक किलो मिठाई लेने वाले कई ग्राहक अब आधा किलो से ही काम चला रहे हैं।
--
चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई तैयार करने की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से इस बार अलग-अलग मिठाइयों के दाम में करीब 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। - राजेश महाजन, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन

--
ग्राहक मिठाई खरीदने पहुंच रहे हैं, लेकिन कीमत सुनने के बाद मात्रा कम कर रहे हैं। कई ग्राहक एक किलो के बजाय आधा किलो मिठाई लेकर जा रहे हैं। - रवि कुमार, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

--
35 साल से राखी बेच रहे दुकानदार भी परेशान
रक्षाबंधन को लेकर चंबा बाजार राखियों से सज गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। बाजार में 30 से 40 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। हालांकि, राखियों के दाम में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है लेकिन ऑनलाइन खरीदारी और बाजार में बढ़ती दुकानों ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
--
पिछले करीब 35 वर्षों से राखी बेच रहा हूं। इस बार ऑनलाइन खरीदारी का असर साफ नजर आ रहा है। हर साल नई दुकानें बढ़ने से पुराने दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। - अकलेश कुमार, राखी विक्रेता
--
ग्राहकों के लिए 30 से 40 रुपये तक की राखियों की काफी वैरायटी मौजूद है। मगर बाजार में दुकानें ज्यादा होने के कारण बिक्री बंट गई है। - हरीश ग्रोवर, राखी विक्रेता

--
राखी के साथ हैप्पी राखी थाली का जलवा
इस बार बाजार में स्पेशल राखियों के साथ तैयार हैप्पी राखी थाली भी बहनों को आकर्षित कर रही है। थाली में राखी बांधने के लिए जरूरी सामग्री एक साथ उपलब्ध है। इससे बहनों को अलग-अलग दुकानों से सामान जुटाने की जरूरत नहीं पड़ रही।
--
तैयार थाली काफी सुविधाजनक है। राखी के साथ जरूरी सामग्री एक जगह मिल जाती है। - मन्नत ठाकुर, ग्राहक
--
स्पेशल राखी के साथ हैप्पी राखी थाली अलग और आकर्षक लग रही है। इससे त्योहार का उत्साह और बढ़ जाता है। - श्रुति ठाकुर, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed