फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   'Khelo India Samvad' held in Banikhet and Chamba

Chamba News: बनीखेत और चंबा में हुआ खेलो इंडिया संवाद

Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
'Khelo India Samvad' held in Banikhet and Chamba
चंबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, चंबा और मेरा भारत-एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में चंबा कॉलेज और बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत में खेलो इंडिया संवाद एवं युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व, खेल अवसंरचना, प्रतिभा विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में स्थानीय खेल प्रतिभाओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। कबड्डी खिलाड़ी आदित्य, रोहित, आदित्य, नाट्या और नीतू शर्मा ने युवाओं के साथ अपने खेल अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने युवाओं को अनुशासन, नियमित अभ्यास और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाकर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्वयंसेवियों और खिलाड़ियों के बीच युवा संवाद हुआ। इसमें देश में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र, खेल सुविधाओं में बदलाव और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को अवसर देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने, युवा नेतृत्व बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को लेकर सुझाव साझा किए गए।
युवाओं को विकसित भारत युवा लीडर्स डायलॉग में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed