फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opposition to the collection of fees for *langar* service at Manimahesh.

Chamba News: मणिमहेश में लंगर सेवा पर शुल्क वसूली का विरोध

Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the collection of fees for *langar* service at Manimahesh.
प्रशासन की और से लंगर सेवा का काटी पर्ची। जागरूक पाठक
मैहला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर लगाने वाली समितियों से पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क लेने पर विवाद खड़ा हो गया है। लंगर सेवा समितियों ने कथित शुल्क वसूली का विरोध करते हुए प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि लंगर श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से लगाए जाते हैं। समितियां अपने स्तर पर खर्च वहन करती हैं।
मणिमहेश लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रूबी सिंगला और लंगर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अश्वनी महाजन ने कहा कि पिछले वर्ष तत्कालीन जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिया था कि लंगर लगाने वाले श्रद्धालुओं से पंजीकरण या सुरक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बावजूद इसके इस वर्ष शुल्क वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि लंगर समितियां यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ कई स्थानों पर पानी, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं भी अपने खर्च पर उपलब्ध करवाती हैं। आपदा के समय भी समितियों ने बंद पड़े लंगर दोबारा शुरू कर श्रद्धालुओं की सहायता की थी। समस्त लंगर सेवा समितियों ने मांग की है कि पिछले वर्ष दिए गए आश्वासन को लागू किया जाए और सेवा के नाम पर पंजीकरण और सुरक्षा शुल्क की वसूली तत्काल बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed