फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shepherd falls into 100-foot-deep gorge in Churah; companions save his life.

Chamba News: चुराह में 100 फीट गहरी खाई में गिरा भेड़पालक, साथियों ने बचाई जान

Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shepherd falls into 100-foot-deep gorge in Churah; companions save his life.
लाहौल-स्पीति से भेड़-बकरियों को लेकर घर लौट रहा था दल, तंगेड़ा नाले के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। क्षेत्र के चांजू में तंगेड़ा नाले के समीप एक भेड़पालक पैर फिसलने से करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उसके साथियों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए उसे खाई से बाहर निकाला और समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार भेड़पालकों का दल लाहौल-स्पीति से भेड़-बकरियों को लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। तंगेड़ा नाले के पास अचानक एक भेड़पालक का पैर फिसला और वह खाई में जा गिरा। हादसा होते ही साथियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायल को सड़क तक पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी। रास्ता कठिन होने के कारण साथियों ने उसे अपनी पीठ पर उठाया और कई किलोमीटर पैदल चलकर चांजू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भूमि कंपनी की एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों हरीश कुमार, केवल कुमार, मनोहर लाल और रविंद्र कुमार ने घायल को बचाने वाले साथियों के साहस और मानवीय संवेदना की सराहना की। समय पर मिली मदद से घायल को उपचार मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed