फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP's joint meeting emphasizes strengthening the organization at the booth level

Chamba News: भाजपा की संयुक्त बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

Thu, 27 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's joint meeting emphasizes strengthening the organization at the booth level
चंबा। भाजपा कार्यालय सरोल में खजियार, करियां और साहो मंडल की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने कहा कि बूथ और मंडल संगठन की मजबूत कड़ियां हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर आम जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। ग्राम केंद्र और बूथ स्तर पर होने वाली मासिक बैठकों, पार्टी अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा जल्द ही जिले के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में सम्मेलन आयोजित करेगी। विधानसभा या मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक पवन नैय्यर और करियां मंडल अध्यक्ष विनायक रैना ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं।
कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान जिला महामंत्री सुभाष, साहो मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज, खजियार मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विनोद ठाकुर, विनीत विज, साहिल बेदी, पम्मू ठाकुर, बीडीसी सदस्य देवेंद्र, बालक राम, सोशल मीडिया संयोजक अमित और सुमन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed