{"_id":"56f7e5a64f1c1b9d41f14e56","slug":"transformer-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से जला ट्रांसफार्मर, 50 घरों के बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्टेज बढ़ने से जला ट्रांसफार्मर, 50 घरों के बिजली उपकरण जले
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
बल्ब जले।
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत भंजराड़ू के चलाजा गांव में शनिवार देर रात बिजली की वोल्टेज बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन चलाजा और मदन दो गांव के पचास से अधिक घरों में बिजली के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार समय साढ़े सात बजे भंजराड़ू पंचायत के चलाजा गांव में अचानक वोल्टेज बढ़ने से बिजली का ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। इस दौरान लोगों के घरों में बिजली के उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। गांव में विद्युत बोर्ड द्वारा एक सप्ताह पहले ही ट्रांसफार्मर को बदला था। ग्रामीणों में रमेश कुमार, पूर्ण चंद, किशोरी लाल, नारायण चंद, लोधी राम, टेक सिंह, चैन लाल, सुरिंद्र व देश राज ने बताया कि अचानक वोल्टेज बढ़ने से लोगों के घरों में हीटर, टीवी, फ्रिज, बल्ब व ट्यूबें जलकर राख हो गए। जिससे दोनों गांव में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर जलने के बाद दोनों गांव में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन
लोगों को शनिवार की रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। रविवार सुबह ग्रामीणों व पंचायत के प्रधान ने बिजली बोर्ड को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी। लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इन दिनों स्कूली बच्चों के वार्षिक परीक्षाओं का दौर चला हुआ है। ऐसे में बिजली की सप्लाई बंद रहने से रात के समय स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर सकेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करके ग्रामीणों को उनके नुकसान का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
कोई जानकारी नहीं है : बोर्ड
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि उन्हें ट्रांसफार्मर जलने की कोई भी सूचना नहीं मिली है। घटना की सही जानकारी लेने के लिए जेई को मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।