फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traffic system will be strong in the city

शहर में यातायात व्यवस्था होगी मजबूत

Tue, 23 Nov 2021 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be strong in the city
डीसी चंबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी रूप से व्यवस्थित करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द प्रदेश सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा सप्ताह समिति की बैठक की जिला सूचना विज्ञान केंद्र के सभागार कक्ष से वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रणाली से न केवल ट्रैफिक कंट्रोल बेहतर रहेगा बल्कि शहर की निगरानी भी रहेगी। इसके लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। इसमें सभी ट्रैफिक से जुड़े हुए कैमरों को कमांड रूम से एकीकृत किया जाएगा। डीसी ने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर पर ट्रैफिक पार्क सेटअप करने की कार्य योजना को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि इन पार्कों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश जारी किए कि जेबरा क्रॉसिंग के सभी स्थल चिह्नित किए जाएं और विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के साइन भी लगवाए जाएं। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में रोड सेफ्टी के तहत 15 दिन में एक बार सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यातायात नियमों का गंभीरता से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिले में ड्राइविंग टेस्ट के लिए भूमि चिह्नित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं। लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण कार्य को और तीव्र गति प्रदान करें। जिले के कई स्थानों पर रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीड गति से चलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। वहीं, पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों के किनारे पौधरोपण कार्य को वन विभाग की ओर से सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed