{"_id":"6acfb7c485b7c4cf01052151","slug":"traffic-jam-on-the-way-to-the-hospital-even-the-life-saving-108-ambulance-gets-stuck-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199896-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अस्पताल की राह में जाम, जिंदगी बचाने वाली 108 भी फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अस्पताल की राह में जाम, जिंदगी बचाने वाली 108 भी फंसी
Wed, 14 Oct 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
निजी पार्किंग होने पर भी सड़क पर वाहन खड़े, 45 पंचायतों के मरीज परेशान
तीसा अस्पताल मार्ग पर बेतरतीब पार्किंग से बिगड़े हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडलीय अस्पताल तीसा के रास्ते पर लगने वाला जाम मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है।
स्थिति यह है कि आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में देरी होने की आशंका बनी रहती है।
अस्पताल जाने वाला मार्ग पहले ही तंग है। इसके बावजूद वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जबकि मार्ग पर निजी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। पार्किंग होने के बाद भी सड़क पर वाहन खड़े किए जाने से दूसरे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
चुराह घाटी की 45 से अधिक पंचायतों के लोग उपचार के लिए उपमंडलीय अस्पताल तीसा पर निर्भर हैं। ऐसे में अस्पताल मार्ग पर जाम लगना बड़ी आबादी के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। आपात स्थिति में एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीज को समय पर उपचार के लिए पहुंचाने में बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अस्पताल मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और निजी पार्किंग का इस्तेमाल सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को जाम से न जूझना पड़े।
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, तीसा अस्पताल मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए जाएंगे और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।