फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists played with snow

Chamba News: सैलानियों ने बर्फ के साथ कीं अठखेलियां

Fri, 20 Jan 2023 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tourists played with snow
डलहौजी के डैनकुंड में 30 सेंमी तक हुआ हिमपात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी जहां स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन रही है तो वहीं सैलानियों के लिए बर्फबारी मनोरंजन का साधन बन गई है। सैलानी बर्फ में परिवार सहित अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय डलहौजी में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी को देखकर जहां स्थानीय लोग अपने घरों में जरूरत का सामान समेटने में जुट गए तो वहीं सैलानी होटलों से बाहर निकलकर बर्फबारी में मस्ती करने के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। बकरोटा, लक्कड़ मंडी और डलहौजी मुख्यालय में छह सेंमी तक बर्फबारी हुई जबकि डैनकुंड में सबसे ज्यादा 30 सेंमी तक बर्फबारी हुई। आगामी दिनों में मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। ऐसे में सैलानी बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए डलहौजी का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed