फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists flock to the valleys of Khajjiar

Chamba News: खज्जियार की वादियों में सैलानियों ने भरी उड़ान

Sun, 17 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Tourists flock to the valleys of Khajjiar
पैराग्लाइडिंग के साथ घुड़सवारी और रोलिंग बाल का उठाया आनंद
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने पर्यटन नगरी पहुंचे मेहमान

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में रविवार को पर्यटकों की अधिक भीड़ रही। बच्चों ने झील मैदान में हैंड पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। व्यस्क पर्यटकों ने आसमान में पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया।

घुड़सवारी, रोलिंग बाल और पारंपरिक परिधानों में सेल्फी लेकर अपनी यादों को यादगार बनाया। शहरी क्षेत्रों में रविवार को चुनावी माहौल गर्माया रहा, वहीं पर्यटन स्थल में पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लिया। गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और पंजाब के अलावा जिले के क्षेत्रों से भी लोग घूमने के लिए पहुंचे थे। झील मैदान सुबह से शाम तक पर्यटकों से भरा रहा। होटलों में 60 फीसदी कमरे बुक रहे। कई पर्यटक खज्जियार घूमने के बाद शाम को डलहौजी में ठहरने के लिए वापस चले गए। गर्मी का पारा चढ़ते ही मैदानी इलाकों से पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। रविवार को भी काफी तादाद में पर्यटक पहुंचे। आगामी दिनों में इस संख्या में ओर भी ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का मुख्य व्यवसाय पर्यटन कारोबार पर निर्भर है। गर्मी के सीजन में जो भी कमाई होती है, उसी से उनके परिवार का साल भर भरण पोषण होता है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed