फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourists are being charged a tax, yet are not receiving a clean environment.

Chamba News: पर्यटकों की वसूला जा रहा टैक्स, नहीं मिल रहा स्वच्छ वातावरण

Sat, 25 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tourists are being charged a tax, yet are not receiving a clean environment.
हरे-भरे जंगल में सिंगल यूज प्लास्टिक का नजर आ रहा कचरा, नहीं की जा रही सफाई
विज्ञापन

पंजाब सहित अन्य राज्यों से आए पर्यटकों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र खज्जियार में प्रवेश करने वाली गाड़ियों से भले ही टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन इसके बदले में उन्हें स्वच्छ पर्यावरण मुहैया नहीं करवाया जा रहा है।
हरे-भरे देवदार के जंगलों में कचरा नजर आ रहा है। इसे साफ करने के लिए वन्य प्राणी विभाग कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। इसको लेकर बाहर से आने वाले पर्यटकों में काफी रोष है। उन्हें टैक्स देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है लेकिन जब वह जंगल के आस पास फैली गंदगी को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि उनका टैक्स देना बेकार जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब से आए पर्यटक सुखजिंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, हरप्रीत, नीरज बाजवा, गुजरात से आए पुनीत कुमार और अभिषेक ने बताया कि जालपा माता मंदिर, मियाड़ी गला बैरियर और पनिहार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्लास्टिक का कचरा बिखरा पड़ा है। इससे हरियाली में दाग नजर आ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि जो पैसा टैक्स के नाम पर बैरियरों पर वसूला जा रहा है। उसे यहां के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर खर्च किया जाए। जो भी अधिकारी इस क्षेत्र को देख रहे हैं, उन्हें भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस दिशा में संबंधित विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed