फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Took a lift to reach home quickly, got killed

Chamba News: जल्दी घर पहुंचने को ली लिफ्ट, मिली मौत

Fri, 08 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Took a lift to reach home quickly, got killed
चंबा। भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर साउआ पधरी कार हादसे में बुलवास गांव के राकेश कुमार (44) भी सवार थे। वह लिफ्ट लेकर जल्दी घर पहुंचने के लिए कार में बैठे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह कभी घर नहीं पहुंच पाएंगे। वीरवार को वह निजी काम से भंजराडू गए थे, लौटते वक्त उन्हें राजेश कुमार कार में परिवार के साथ जाते दिखे। उन्होंने उनसे लिफ्ट ली और थोड़ी दूर बार कार खाई में गिर गई। पति राकेश की मौत की खबर सुनकर पत्नी लांबो देवी बेसुध होकर घर की चौखट पर गिर पड़ी। देखते ही देखते गांव के लोग, रिश्तेदार घर पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। रोते-बिलखते लांबो देवी ने बताया कि उनका पति रक्षाबंधन का सामान लेने और अपने निजी काम से भंजराडू गए थे। उन्होंने रात तक घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन, अब पूरे 12 घंटों के बाद सफेद कफन में लिपट कर पहुंचे हैं। पूरे परिवार के भरण पोषण का जिम्मा उनके कंधों पर ही रहा। राकेश अपने पीछे पत्नी लांबो देवी (40), बेटा सुरेंद्र कुमार (12), डिंपल (9) और बेटी मनीषा (11) को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed