{"_id":"6aaec380bbdc10a5600d4d2c","slug":"union-determined-to-press-for-action-against-the-so-chamba-news-c-88-1-cmb1002-197218-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एसओ पर कार्रवाई के लिए आर-पार के मूड में यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एसओ पर कार्रवाई के लिए आर-पार के मूड में यूनियन
Sat, 19 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में फैसला न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी, प्रबंधन ने जांच के बाद निर्णय का दिया भरोसा
परिचालकों से कथित वसूली के आरोपों पर बैठक में यूनियन ने उठाया मुद्दा, निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा डिपो में तैनात एक अधिकारी पर परिचालकों से कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूनियन ने बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
यूनियन ने निगम प्रबंधन के समक्ष कड़ा पक्ष रखते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि परिचालकों से पैसे वसूलने के आरोप गंभीर हैं और मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। यूनियन ने चेताया कि कार्रवाई में देरी होने पर कर्मचारियों में रोष बढ़ सकता है।
निगम प्रबंधन ने यूनियन को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है और एक सप्ताह के भीतर जांच के आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी यूनियन ने अपना रुख स्पष्ट रखा है।
विज्ञापन
प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।