फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees immersed in devotion while singing hymns dedicated to Lord Shiva.

Chamba News: भोले के भजनों पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

Sat, 19 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion while singing hymns dedicated to Lord Shiva.
पवित्र डल को तोड़ते संचुई के चेले। संवाद
कुनैला शिखर में राधाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राधाष्टमी के पावन अवसर पर कुनैला शिखर (कीड़ी) में शुक्रवार रात को जागरण का आयोजन किया गया। महाकाल काली म्यूजिकल ग्रुप गोली डलहौजी के कलाकारों ने देर रात तक भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। आकर्षक झांकियों ने भी जागरण की शोभा बढ़ाई।

शिव मंदिर कमेटी कुनैला शिखर के अध्यक्ष अमर सिंह चौणा और सचिव ठाकुर सिंह ने बताया कि राधाष्टमी पर हर वर्ष न्हौण होता है। पवित्र मणिमहेश डल में स्नान करने से वंचित रहने वाले श्रद्धालु कुनैला शिखर पहुंचकर साल खड्ड में आस्था की डुबकी लगाते हैं। जागरण में सदर विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद रहे। उन्होंने कुनैला शिखर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। शनिवार तड़के करीब चार बजे साल खड्ड में पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुनैला शिखर में स्नान के लिए साहो, सिल्लाघ्राट, कीड़ी, लग्गा, सराहण और भाला समेत आसपास की पंचायतों तथा चंबा मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जगह-जगह लगाए गए लंगरों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed