{"_id":"6b01ccff196523ec84052aa9","slug":"tightened-security-on-paddri-route-following-a-terrorist-encounter-in-kishtwar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203602-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ के बाद पद्धरी मार्ग पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ के बाद पद्धरी मार्ग पर सख्ती
Sat, 21 Nov 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
शाम छह से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, खुंडी मराल चेक पोस्ट पर टैक्सी चालकों को हिदायत
चंबा-पांगी के बीच वाया पद्धरी रात का सफर बंद, टैक्सियों को अब कुल्लू-मनाली होकर करना पड़ेगा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की मौत के बाद चंबा के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसका असर चंबा-पांगी वाया पद्धरी मार्ग पर भी पड़ा है।
खुंडी मराल चेक पोस्ट पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाते हुए शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस मार्ग पर रात के समय किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।
चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी चंबा और पांगी के बीच टैक्सी सेवा देने वाले चालकों को विशेष हिदायत दे रहे हैं। उन्हें निर्धारित समय के बाद पद्धरी जोत की ओर न जाने की चेतावनी दी जा रही है। ऐसे में रात के समय चंबा से पांगी या पांगी से चंबा आने-जाने वाले टैक्सी यात्रियों को वाया कुल्लू-मनाली होकर सफर करना पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में सेना की मौजूदगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
उधर, किहार थाना पुलिस की टीमें सीमांत क्षेत्रों में सुबह और शाम नियमित पेट्रोलिंग कर रही हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी तरह की चूक न हो।
--
रात को 12 घंटे बंद रहेगी आवाजाही
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। जिले की सीमाओं पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से निगरानी कर रही है।
--
चंबा-पांगी के बीच चलती हैं दर्जनों टैक्सियां
चंबा से पांगी के बीच दो दर्जन से अधिक टैक्सी चलती हैं। इन टैक्सियों के जरिये पांगी वासी चंबा से पांगी और पांगी से चंबा के लिए सफर करते हैं, जबकि इससे दोगुनी संख्या में निजी वाहनों के जरिये भी लोग सफर करते हैं।