फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three shops burnt down on Diwali night, stuff in one room turned into ashes, loss worth Rs 32 lakh

Chamba News: दीपावली की रात जल गईं तीन दुकानें, एक कमरे का सामान राख, 32 लाख की क्षति

Fri, 01 Nov 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three shops burnt down on Diwali night, stuff in one room turned into ashes, loss worth Rs 32 lakh
चंबा के पल्यूर में आगजनी के बाद जला सामान। स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। दीपावली की रात को अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाओं में तीन दुकानें, एक कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। इससे प्रभावितों को 32 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर के विधायक, एसडीएम, नायब तहसीलदार और पटवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, जिले में जंगलों, घासनियों में लगी आग रिहायशी क्षेत्रों तक जा पहुंची। ग्रामीणों, युवाओं और अग्निशमन विभाग के जवानों ने लाखों की संपत्ति को जलने से बचाया।
विज्ञापन

पल्यूर पंचायत के चंबा-साहो मार्ग पर कहलाला गांव में दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में बशीर पुत्र गिक्की तीन दुकानों में वीरवार देर रात 12:00 बजे आग भड़क गई। इससे रेडिमेड गारमेंट, जूते, स्कूल बैग की दुकान, गुलजार बानो की मनियारी की दुकान, मनोहर कुमार पुत्र सुभाष की मेकेनिक की दुकान में स्पेयर पार्ट का सामान और एक स्कूटी जल गई। दुकानें बंद करने के बाद बशीर दूसरे गांव सरडाह चले गए थे। देर रात को रेफ्रिजरेटर में धमाका होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित और फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 3:00 बजे आग पा काबू पाया। सदर के विधायक, एसडीएम और पटवारी ने शुक्रवार को मौके का दौरा किया। दूसरी ओर, धरवाला में पंचायत बकाणी के बाग निवासी निर्मला देवी रात 8:00 बजे परिवार के साथ पटाखे जलाने के लिए घर के बाहर गए। अचानक उनके मकान के हॉल में आग लग गई। इससे भीतर रखा सामान टीबी, बेड, कंबल, रजाई और अलमारी समेत समस्त सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। शुक्रवार नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी और राजस्व विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। पंचायत उपप्रधान चमन सिंह ने प्रभावित की हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--करियां में निजी होटल, टडियार में स्कूल तक पहुंची आग
करियां स्थित निजी होटल के साथ जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। मंगला चुंगी के साथ लगते जंगल में भी आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। पंजोह-घरमीणू के जंगल में भी चिंगारी भड़क उठी। इस पर ग्रामीणों ने वन कर्मियों के साथ काबू पा लिया।प्राथमिक पाठशाला टडियार मंगला को भी जंगल की आग से खतरा हो गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने ने वन विभाग की टीम के साथ आग पर काबू पाया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed