फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The road was also restored at night as soon as the sewerage work was completed.

Chamba News: सीवरेज का काम खत्म होते ही रात में सड़क भी संवार दी

Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The road was also restored at night as soon as the sewerage work was completed.
चंबा के डलहौजी में सीवरेज पाइप बिछाने के कार्य को लेकर रात के समय निरीक्षण के दौरान नगर परिषद ड
नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा देर रात तक मौके पर रहीं, कर्मचारियों ने आवाजाही के लिए सड़क बहाल की
विज्ञापन

अगले दिन लोगों को न हो परेशानी, विभागीय काम के बाद तुरंत शुरू कराया गया मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी। शहर में सीवरेज पाइप बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क को नगर परिषद ने देर रात ही दुरुस्त कर दिया। अगले दिन शहरवासियों को आवाजाही में परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय काम पूरा होते ही नगर परिषद कर्मचारियों ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी। नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहीं और काम की निगरानी करती रहीं।
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइप बिछाने के लिए सड़क का एक हिस्सा खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद नगर परिषद ने सड़क को बहाल करने की जिम्मेदारी संभाली। कर्मचारियों ने देर रात तक काम कर सड़क को पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु बनाया।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क को जल्द सुरक्षित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कारण शहरवासियों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए नगर परिषद तत्परता से काम कर रही है। विभागों के बीच बेहतर तालमेल से कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की टीम और नगर परिषद कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डलहौजी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में शहरवासियों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed