फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nagali students dominate speech competition.

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में नगाली की छात्राओं का दबदबा

Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Nagali students dominate speech competition.
चंबा के डलहौजी में प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद
अंतरविद्यालय प्रतियोगिता में तीनों पुरस्कार अपने नाम किए, जलवायु परिवर्तन पर अंग्रेजी में रखे विचार
विज्ञापन

अक्षरा प्रथम, कृतिका द्वितीय और जीविका तृतीय रहीं; विजेताओं को एसडीएम ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। अदुनिक नवदुर्गा एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों की मेधावी एवं जरूरतमंद छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरविद्यालय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रतियोगिता 26 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथरी में हुई, जिसमें क्षेत्र के चार सरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘भारत में जलवायु परिवर्तन, हिमाचल प्रदेश में इसके परिणाम और इसके प्रभाव को कम करने के उपाय’ रहा।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने अंग्रेजी में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों, हिमाचल पर इसके प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विचार रखे। प्रतियोगिता का प्रायोजन एनएचपीसी के बैरा स्यूल विद्युत गृह, सुरंगानी ने किया। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता विद्युत बोर्ड मदन शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत के प्रधानाचार्य संजीव चौहान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार की प्रधानाचार्या अनुपमा आनंद शामिल रहीं। ट्रस्ट संस्थापक प्रशांत कौल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली की छात्राओं ने तीनों पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 11वीं की अक्षरा देवी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये, कक्षा 12वीं की कृतिका ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये और कक्षा 11वीं की जीविका ठाकुर ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। ट्रस्ट जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति के साथ निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग भी उपलब्ध करवा रहा है। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed