{"_id":"6ab9479a06f88c221a058985","slug":"guests-welcomed-with-roses-chocolates-and-juice-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198098-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में गुलाब, चॉकलेट और जूस से मेहमानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में गुलाब, चॉकलेट और जूस से मेहमानों का स्वागत
Sun, 27 Sep 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी में पर्यटकों के स्वागत करते होटल कारोबारी। संवाद
- फोटो : डलहौजी में पर्यटकों के स्वागत करते होटल कारोबारी। संवाद
विश्व पर्यटन दिवस पर बस अड्डे में होटल कारोबारियों ने बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को दी आत्मीयता की सौगात
मेहमाननवाजी से लेकर स्वच्छता तक, पर्यटन कारोबारियों ने डलहौजी की खूबसूरती और पहचान बचाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पहाड़ों की ठंडी हवा के बीच डलहौजी पहुंचे पर्यटकों का इस बार स्वागत सिर्फ मुस्कान से नहीं, बल्कि गुलाब, जूस और चॉकलेट से हुआ।
विश्व पर्यटन दिवस पर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने स्थानीय बस अड्डे पर बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पर्यटकों को गुलाब के फूल भेंट किए और जूस और चॉकलेट देकर डलहौजी की मेहमाननवाजी से रूबरू कराया।
अचानक हुए इस आत्मीय स्वागत से पर्यटक भी खुश नजर आए। एसोसिएशन सदस्यों ने उनसे बातचीत कर यात्रा और डलहौजी में ठहरने के अनुभव भी जाने। पर्यटकों को यह संदेश दिया गया कि डलहौजी की पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता से नहीं, बल्कि यहां की मेहमाननवाजी से भी है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा ने विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यटन डलहौजी और चंबा की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, दुकानदार, गाइड और अन्य कारोबारियों को रोजगार मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित माहौल और अच्छा व्यवहार देना जरूरी है। डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक पहचान को कायम रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसोसिएशन ने पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर की स्वच्छता व खूबसूरती बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मायूक चड्ढा, हरप्रीत मोनू, शौर्य पुरी, विशाल, आशु गंडोत्रा, लक्षित सोनी, शिवम भंडारी, सूर्य बहल सहित अन्य होटल व्यवसायी मौजूद रहे।
--