फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volleyball: Center Zone-1 and Center Zone-2 in the final.

Chamba News: वॉलीबाल में सेंटर जोन-1 और सेंटर जोन-2 फाइनल में

Sun, 27 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Volleyball: Center Zone-1 and Center Zone-2 in the final.
चंबा के ककीरा में खेलकूद प्रतियोगिता में बालीवॉल मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
बास्केटबाल में सिहुंता-चंबा भिड़ेंगे खिताब के लिए, खो-खो में सलूणी और चुराह ने पक्की की जगह
विज्ञापन

ककीरा में दूसरे दिन सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले, सोमवार को होगा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबलों के नतीजों से फाइनल की तस्वीर साफ हो गई।
वॉलीबाल में सेंटर जोन-1 और सेंटर जोन-2 ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। सेंटर जोन-1 ने बनीखेत जोन और सेंटर जोन-2 ने सलूणी जोन को पराजित किया।
विज्ञापन

खो-खो में सलूणी जोन ने सेंटर जोन-1 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में चुराह जोन ने जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल में सिहुंता ने बनीखेत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि चंबा ने ककीरा को पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच अब फाइनल मुकाबला होगा।

बैडमिंटन में सेंटर जोन-1 ने चुराह और सेंटर जोन-2 ने सलूणी जोन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी में भटियात जोन ने सेंटर जोन-2 और सलूणी जोन ने चुराह को हराया। हैंडबाल में धुलाड़ा जोन ने गोला को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed