फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three corona patients died with corona

जिले में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत

Thu, 13 May 2021 06:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
three corona patients died with corona
चंबा। जिले में वीरवार को महिला समेत तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। दो लोग डीसीएच चंबा में उपचाराधीन थे जबकि, एक मरीज का होम आइसोलेट के जरिये उपचार चल रहा था। बुधवार को तीनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 82 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से मरने वालों में 61 और 85 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। अपर जुलाहकड़ी की पचास वर्षीय महिला को बुुधवार को डीसीएच चंबा में भर्ती करवाया गया था। यह महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थी। इसके चलते उसकी बुधवार रात को मौत हो गई। इसके अलावा जसौरगढ़ के 61 वर्षीय पुरुष को भी बुधवार को डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात को उसने डीसीएच में दम तोड़ दिया। इनके अलावा स्वास्थ्य खंड समोट के तहत कल्हेतर गांव में होम आइसोलट किए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई, जो सात मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था लेकिन, बुधवार रात को उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी नियमों की पालना करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed