फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thousands of disabled people and widows are not getting pension at their doorstep.

Chamba News: हजारों दिव्यांगों, विधवाओं को घर-द्वार नहीं मिल रही पेंशन

Fri, 29 Dec 2023 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Thousands of disabled people and widows are not getting pension at their doorstep.
चंबा। भारतीय डाक विभाग और प्रदेश सरकार के बीच हुआ एमओयू खत्म होने से प्रदेश के 12 जिलों के हजारों दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

डाकिये अब दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को घर-द्वार पेंशन नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके पीछे भारतीय डाक विभाग का प्रदेश सरकार के साथ एमओयू का खत्म होना वजह बताई जा रही है। डाक विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि सरकार विभाग के साथ पुन: अनुबंध करती है तो पहले की तरह दिव्यांग जनों और वृद्धजनाें की पेंशन घर-द्वार पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में दिव्यांगजनों, बुजुर्गो, वृद्ध महिलाओं, विधवाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की पेंशन डाकिये घर-द्वार पहुंचाते रहे हैं। अब लंबे समय से लाभार्थियों को नजदीकी डाकघरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार तो दिव्यांग परिजनों को हस्ताक्षर करने के बाद पेंशन निकलवाने के लिए डाक विभाग के कार्यालयों में भेज रहे हैं। हस्ताक्षर मिलान न होने या अन्य प्रकार की त्रुटियां होने पर उन्हें बार-बार डाक कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोहाल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह 75 प्रतिशत दिव्यांग हैं। शतेवा चिल्ली पंचायत के जय सिंह ने बताया कि वह 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं। तीसा-द्वितीय पंचायत निवासी महेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह 90 प्रतिशत तक दिव्यांग हैं। चलने-फिरने में असमर्थ होने के चलते उन्हें अपने परिवारों के सदस्यों को पैसे निकलवाने के लिए भेजना पड़ता है।

डाक विभाग के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि भारतीय डाक विभाग का सरकार के साथ अनुबंध खत्म हो चुका है। पुन: अनुबंध होने और विभाग के आदेश के बाद ही आगामी पग बढ़ाए जा सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed