फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Those who do not have the information, they were given the responsibility of house tax survey.

Chamba News: जिन्हें जानकारी नहीं, उन्हें ही दे दिया गृहकर के सर्वे का जिम्मा

Fri, 27 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Those who do not have the information, they were given the responsibility of house tax survey.
शहर के लोगों ने लगाया दसवीं पास महिलाओं से सर्वे में लगाने का आरोप
विज्ञापन

बोले- बाहरी माप और सीमित जानकारी के आधार पर तैयार किए आंकड़े
सर्वे के दौरान नहीं जांचे जरूरी दस्तावेज, संपत्ति मालिक भी नहीं किए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में इन दिनों गृहकर सर्वे चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। 11 वार्डों में हाल ही में किए गए सर्वे के बाद कई मकान मालिकों ने प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता पर सवाल उठाए हैं।
आरोप है कि सर्वे के दौरान न तो संपत्ति मालिकों को शामिल किया गया और न ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बाहरी माप और सीमित जानकारी के आधार पर तैयार किए गए आंकड़ों ने अब कर निर्धारण को लेकर असंतोष और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्वे प्रक्रिया पूरी तरह अनुचित और अव्यवस्थित थी। मकान मालिकों ने कहा कि सर्वे में दसवीं पास महिलाएं शामिल थीं। इन्हें गृहकर के सही आकलन की जानकारी तक नहीं थी। मकान मालिकों को सर्वे के दौरान शामिल नहीं किया गया। इससे दर्ज किए गए आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। कई मकानों में मालिक घर में नहीं थे तो उन्हें जानकारी ही नहीं है कि उनके घरों का भी सर्वे हुआ है। अब गृहकर अधिक आने पर लोगों में विवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर का कहना है कि निदेशालय के निर्देश के अनुसार ही महिलाओं को सर्वे के लिए भेजा गया था। उन्होंने ही महिलाओं को सर्वे करने के बारे में बताया था।
--
मेरे मकान का माप गलत दर्ज किया है। सर्वे टीम के पास न पूरा रिकॉर्ड था, न ही हमें शामिल किया। पूरे सर्वे की जांच की जाए। जिन संपत्तियों का गलत आकलन हुआ है, उन्हें सुधारने का मौका दिया जाए। - जितेंद्र सूर्या
--
सर्वे करने वाली महिलाओं ने खुद ही कहा है कि उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। ऐसे में सही गृह कर का निर्धारण कैसे होगा। इस कारण ही मकान मालिकों का गृहकर अधिक आ रहा है। - निखिल
--
अगर यह सर्वे निदेशालय के निर्देश पर हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी उनकी टीम को लेनी चाहिए थी। स्थानीय महिलाओं को इस तरह का तकनीकी काम नहीं सौंपा जाना चाहिए। - संजय कुमार

--
सर्वे के दौरान हमसे कोई दस्तावेज नहीं मांगे गए। केवल बाहरी माप के आधार पर डाटा दर्ज किया गया। इससे भविष्य में कर निर्धारण गलत होगा। हमें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। - सुरेंद्रा कुमारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed