फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be a survey of snake species, it will be known how many are poisonous

Chamba News: सांपों की प्रजातियों का होगा सर्वे, पता चलेगा कितने हैं जहरीले

Wed, 06 Aug 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
There will be a survey of snake species, it will be known how many are poisonous
चंबा। जिले में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए अब यह पता लगाया जाएगा कि यहां कितनी प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं और उनमें से कितने जहरीले हैं। यह कार्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) और एम्स के सहयोग से किया जाएगा। स्थानीय निवासी और अनुभवी स्नेक रेस्क्यूअर वीरेंद्र और सैम को इस जिम्मेदारी के लिए चुना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि बरसात के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने से वे रिहायशी इलाकों की ओर रुख करते हैं, जिससे सर्पदंश के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में यह सर्वे अत्यंत आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. उमेश भारती, डॉ. अर्जुन साथीश और कोची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट अमृता द्वारा वीरेंद्र और सैम का चयन किया है। सर्वे के दौरान कोबरा, करैत और रसेल वाइपर सहित अन्य प्रजातियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में देसी टोटकों पर समय बर्बाद न करें, बल्कि मरीज को तुरंत अस्पताल लाएं। जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में घुसा सांप
बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में भी एक सांप घुस आया था, जिसे सैम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। यह घटना बताती है कि सांप अब आमतौर पर नजर आने लगे हैं और इससे सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed