{"_id":"6663484f76955a054c043f12","slug":"there-was-echoing-noise-in-108-ambulance-in-pangi-mother-and-child-were-healthy-chamba-news-c-88-1-ssml1004-126541-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
Fri, 07 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में 108 एंबूलेंस में प्रसव के बाद नवजात और परिजन।संवाद
पांगी (चंबा)। उपमंडल पांगी रेई पंचायत की गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हुई है।
एंबुलेंस स्टाफ ने चिकित्सक से संपर्क कर आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाकर महिला और नवजात की जान बचाई है। प्रसव के बाद महिला और नवजात शिशु को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों को दाखिल कर लिया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
एंबुलेंस सेवा के पांगी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार शाम 04:05 बजे रेई पंचायत से फोन आया कि महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। ईएमटी सुरेश कुमार और पायलट प्रेम लाल एंबुलेंस लेकर पहुंचे। परिजनों समेत महिला को एंबुलेंस में लेकर किलाड़ अस्पताल के लिए रवाना हुए। रेई बस अड्डे में पहुंचने पर महिला की हालत बिगड़ने लगी। ईएमटी ने उच्चाधिकारियों समेत चिकित्सक से संपर्क कर महिला के परिजनों की सहमति से एंबुलेंस में प्रसव करवाने का निर्णय लिया। ईएमटी और पायलट ने शाम 7:06 बजे सफल प्रसव करवाया। संवाद
--