फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There may be a lock hanging on the furniture house located near the city

Chamba News: शहर के साथ स्थित फर्नीचर हाउस पर लटक सकता है ताला

Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
There may be a lock hanging on the furniture house located near the city
चंबा। शहर के पास स्थित फर्नीचर हाउस पर ताला लटक सकता है। कारखाने में फर्नीचर हाउस, टिंबर डिपो और आरा मशीन स्थापित है, जबकि यहां नियमों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन

आरा मशीन में सुरक्षा उपकरण तक नहीं लगाए गए हैं। औचक निरीक्षण करने पहुंचे श्रम अधिकारी यह सब देखकर स्तब्ध रह गए। कारखाने में अव्यवस्था को देख श्रमिकों का डाटा मांगने पर फर्नीचर हाउस का मालिक कुछ भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। श्रम अधिकारी ने कारखाना अधिनियम के तहत फर्नीचर हाउस मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में रिकॉर्ड तलब किया है। इस दौरान फर्नीचर हाउस मालिक रिकॉर्ड समेत प्रस्तुत नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दो वर्ष कारावास और एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन

किसी भी प्रकार का कारखाना लगाने से पहले श्रमिकों और रिहायशी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौबंद प्रबंध करने पड़ते हैं। उक्त फर्नीचर हाउस में श्रम नियमों को दरकिनार कर कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। यहां 15 श्रमिक काम करते पाए गए। इसके अलावा 1995-96 से संचालित फर्नीचर हाउस के मालिक ने फैक्टरी अधिनियम के तहत लाइसेंस तक नहीं लिया है। आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्र तक मौके पर नहीं पाए गए। श्रमिकों संबंधी रिकॉर्ड, उन्हें दिए जाने वाला वेतनमान, भत्तों का ब्योरा भी फर्नीचर हाउस मालिक प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि श्रम और कारखाना अधिनियम का उल्लंघन उक्त फर्नीचर हाउस में पाया गया। इसके तहत फर्नीचर हाउस मालिक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड समेत तलब किया गया है। रिकॉर्ड सहित निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed